2024 में शनि ग्रह करेंगे कर्मों का हिसाब ! जानिए कैसा रहेगा साल 2024?

साल 2024 की शुरुआत होने ही वाली है। हम सब ये जानना चाहते हैं कि आने वाला साल हमारे लिए क्या भविष्य लेकर आ रहा है। साल 2024 का जब जोड़ किया जाए तो 8 नंबर का अंक निकल कर आता है .8 नंबर यानि कि शनि देव का नंबर! शनि देव का नाम सुनते ही हम सब के मन में एक सोच आ गई है कि क्या हमें मेहनत का फल मिलेगा या नहीं? तो गभराए नहीं , वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं इस प्रकार सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 30 वर्ष का समय लगता है।साल 2024 का अंक बन रहा है 8 जो कि शनिदेव का अंक है। साथ ही 2024 में ग्रहों गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि इस साल के राजा मंगल होंगे और उनके मंत्री शनि होंगे।भारत के राजनीतिक पटल पर विशेष उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान विभिन्न राजनेताओं और राजनीतिक पार्टियों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।ज्योतिषी डॉ नेहा शिवगोत्रा ​​जी ने बताया की शनि देव हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, मेहनत और धीरे-धीरे लक्ष्य की प्राप्ति का संकेत देते हैं। जिस जातक का जन्म किसी भी महीने 8, 17, 26 को हुआ है उनके लिए यह वर्ष मंगलकारी करेगा साथ ही साथ अंक 4 7,5,6 के जातक राजनीति, मीडिया, आईटी और चिकित्सा क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएंगे और साल 2024 में कर्क, तुला राशि को अचानक से धन लाभ के अवसर मिल सकते। कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। 

लेखिका
ज्योतिषी एवं अंकशास्त्री डॉ। नेहा शिवगोत्रा

More Blogs from Astro Neha